फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ यात्रा शुरू, बिजनौर में रूट डायवर्जन लागू, जान लें कब है महाशिवरात्रि और कहां से गुजरेंगे वाहन

Sun, 08 Feb 2026 05:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: हरिद्वार जाने वाले वाहनों को वाया मुजफ्फरनगर होकर जाना होगा। भारी वाहनों को मीरापुर बाईपास पर रोका जाएगा और रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक ही आवागमन होगा। 
विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला साहूवान में कांवड़ तैयार करते मुस्लिम कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। बिजनौर जनपद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले सभी हल्के व भारी वाहनों को वाया मुजफ्फरनगर होकर जाना होगा। हादसा न हो, इसलिए मेरठ व मुजफ्फरनगर से बिजनौर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मीरापुर में बाईपास पर रोका जा रहा है। यह वाहन रात में 12 से चार बजे के बीच रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बिजनौर जनपद में कांवड़ यात्रा शुरु हुई है। प्रशासन ने हादसों पर रोक लगाने के मद्देनजर जिले में वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई है। प्रशासन ने पहले यह व्यवस्था पांच फरवरी से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन यह आठ फरवरी से शुरू कर दी गई। बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के वाहनों को तो भागूवाला व मंडावर मार्ग से निकाला जाएगा लेकिन अन्य सभी हल्के व भारी वाहन वाया मुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार जाएंगे। 
 

बिजनौर व मुजफ्फरनगर मार्ग पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही 
बिजनौर की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाले वाहनों के कारण मार्ग पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही रही। इन हालातों में हादसे न हो, इसके लिए इस मार्ग पर सभी प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया है।
 

मोंटी तिराहे पर रोके भारी वाहन, दूर तक लगी लाइन
प्रशासन ने भारी वाहनों के दिन में बिजनौर आने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी के चलते मुजफ्फरनगर व मेरठ व अन्य स्थानों से बिजनौर जाने वाले सभी भारी वाहनों को मीरापुर में मोंटी तिराहे पर रोका गया है। पुलिस टीम सभी वाहनों को सड़क पर खड़ा करा रही है। रविवार को बाईपास पर ट्रकों की दूर तक लाइन लग गई।

 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में इस मार्ग से जाएंगे भारी वाहन
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले हल्के व भारी वाहनों को बिजनौर से चलकर गंगा बैराज, देवल, मीरापुर, जानसठ के बाद मुजफ्फरनगर में बाईपास से होकर जाना होगा। इस मार्ग पर गंगा बैराज, मोंटी तिराहा, जानसठ व मुजफ्फरनगर में बाईपास पर पुलिस को तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें