कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बिजनौर जिले में पहुंच गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। भाजपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि करीब छह वर्ष से प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। युवा बेरोजगार हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के साथ मजबूती से सड़क पर उत्तरी है।
ये बातें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चली है। हर जगह यात्रा को किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सभी वर्गों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरी है। हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहा है।