फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में मकान में घुसा गुलदार, मालिक ने दिखाई सूझबूझ, पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम

Tue, 10 May 2022 03:21 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को एक गुलदार के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने  गुलदार को कमरे में घुसा देखकर बाहर से ताला लगा दिया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
घर में घुसा गुलदार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार एक मकान में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। हालांकि मकान मालिक की सूझबूछ से गुलदार को कमरे में ही कैद कर लिया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल लगाया। टीम अभी मौके पर ही मौजूद है। गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  मडावली थानाक्षेत्र के गांव निवासी बृजेश प्रजापति के मकान में  गुलदार घुस गया। किसान ने बताया गया कि उस समय घर में कोई नहीं था। मकान का गेट खुला था जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो कमरे में खड़खड़ाहट सुनाई दी। 

किसान ने कमरे में झांककर देखा तो गुलदार कोने में बैठा हुआ था। वहीं किसान ने तुरंत बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी एहसान की मदद से बृजेश ने कमरे में ताला लगा दिया और घर के अन्य सदस्याें को अलर्ट कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर सामाजिक वानकी के डिप्टी रेंजर अधिकारी हरि गोविंद सिंह दरोगा नीतीश कुमार आदि टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घर में जाल लगा दिया। एसडीओ बिजनौर से मौके पर पहुंचे हैं। हालंकि अभी गुलदार पकड़ा नहीं गया है। मंडावली पुलिस भी मौके पर मौजूद है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें