फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने किया बड़ा बदलाव: बिजनौर की चांदपुर विधानसभा सीट पर बदला प्रत्याशी, स्वामी ओमवेश को दिया टिकट

Sat, 22 Jan 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर

सार

सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि शाम तक कुछ और बदलाव भी हो सकते हैं। फिलहाल चांदपुर सीट पर बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
swami omvesh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी उठापटक जारी है। सपा  रालोद गठबंधन ने बिजनौर की चांदपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। रफी सैफी के स्थान पर अब स्वामी ओमवेश को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि शाम तक कुछ और बदलाव भी हो सकते हैं। फिलहाल चांदपुर सीट पर बदलाव हुआ है।

बिजनौर सदर पर दो प्रत्याशी ले आए सिंबल, चुनाव लड़ने का दावा
सपा-रालोद गठबंधन में बिजनौर सदर सीट को लेकर खींचतान नजर आ रही है। जहां रालोद से डॉ. नीरज चौधरी सिंबल लेकर आए हैं, वहीं डॉ. रमेश तोमर को सपा ने सिंबल दे दिया है। शुक्रवार को दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ पत्रकारों से वार्ता की और खुद के बिजनौर सदर सीट से प्रत्याशी होने का दावा किया। दोनों ने ही नामांकन के लिए पर्चे भी ले लिए हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो अगले दो दिनों में दोनों से एक प्रत्याशी को सिंबल वापिस करना पड़ सकता है। 

 बिजनौर जिले की सात विधानसभा सीटों पर लंबे इंतजार के बाद टिकटों की घोषणा हुई तो सदर सीट पर असमंजस की स्थिति बन गई। नूरपुर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, बढ़ापुर और बिजनौर सदर सीट पर सिंबल बांट दिए। इनमें बाकी सीटों तो पहले ही सपा के खाते में थी, लेकिन बिजनौर पर रालोद का दावा चला आ रहा था।
विज्ञापन


यह उस समय नजर आया भी, जब बिजनौर सदर से रालोद से डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दे दिया गया। शुक्रवार को दोनों प्रत्याशियों ने पत्रकार वार्ता बुला ली। सपा से सिंबल लेकर आए डॉ. रमेश तोमर ने कहा कि मुझे पार्टी ने सिंबल लेकर चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। मैं नामांकन की तैयारी कर रहा हूं। उधर रालोद से सिंबल लेकर आए डॉ. नीरज चौधरी ने भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने और नामांकन कराने की तैयारी का दावा किया।
विज्ञापन

जो भी पार्टी हाईकमान का आदेश होगा, उसी के अनुसार चुनाव लड़वाया जाएगा। फिलहाल सपा से डॉ. रमेश तोमर को सिंबल मिला है, उन्हीं को चुनाव की तैयारी करा रहे हैं। -राशिद हुसैन, सपा जिलाध्यक्ष

पार्टी ने डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दिया है। हम पार्टी हाईकमान से आदेश का पालन करते हुए उन्हें चुनाव की तैयारी करा रहे हैं। सिंबल का मामला एक से दो दिन में सुलझ जाएगा। -अली अदनान, रालोद जिलाध्यक्ष

कुछ पहुंचे लखनऊ तो कई ने दिल्ली में डाला डेरा
बिजनौर जिले में टिकट मिलते ही पार्टी से जुड़े पुराने नेताओं ने विरोध भी शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो सपा के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल लिया है और कुछ टिकटों पर आपत्ति जताई है। वहीं रालोद से भी कई नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर विरोध जताया है। अब किसका विरोध कितना काम आएगा और परिवर्तन करा सकेगा, यह तो अगले दो दिन में साफ हो जाएगा।

बिजनौर: कौन सी सीट पर किस दल का कौन प्रत्याशी
बिजनौर विधानसभा सीट
भाजपा- सुचि मौसम चौधरी
बसपा-रुचि वीरा 
सपा - डॉ.रमेश तोमर
रालोद-डॉ.नीरज चौधरी
 
नगीना विधानसभा सीट
भाजपा: डॉ.यशवंत
गठबंधन-मनोज पारस
बसपा-इंजी.बृजपाल सिंह
कांग्रेस-हैनरीता राजीव सिंह
 
नहटौर विधानसभा सीट
भाजपा-ओमकुमार
गठबंधन-मुंशीराम पाल
बसपा-प्रिया सिंह
कांग्रेस -मीनाक्षी सिंह
 
नजीबाबाद विधानसभा सीट
भाजपा- भारतेंद्र सिंह
गठबंधन-तस्लीम अहमद
बसपा-शाहनवाज आलम
कांग्रेस-हाजी सलीम अंसारी

धामपुर विधानसभा सीट
भाजपा-अशोक राणा
गठबंधन-नईमुल हसन
बसपा-हाजी कमाल
 
बढ़ापुर विधानसभा सीट
भाजपा-सुशांत सिंह
गठबंधन-कपिल गुर्जर
बसपा-मोहम्मद गाजी
 
चांदपुर विधानसभा सीट
भाजपा-कमलेश सैनी
गठबंधन- स्वामी ओमवेश
बसपा-डॉ.शकील हाशमी
 
नूरपुर विधानसभा सीट
भाजपा-सीपी सिंह
गठबंधन-राम अवतार सैनी
बसपा-जियाउद्दीन अंसारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें