बिजनौर जनपद के नगीना में नहर के पानी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर ग्राम नंदपुर की नहर के पानी में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान कराई। उसकी पहचान ग्राम हीरावाली निवासी 37 वर्षीय सुंदर कुमार के रूप में हुई।
वहीं, मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और काफी समय से उसकी पत्नी भी अपने मायके में ही रह रही हैं। उसने बताया कि मृतक घर पर कई-कई दिन तक नहीं आता था। हाल ही में वह शुक्रवार की सुबह घर से चला गया था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नहर की पुलिया पर बैठते समय नशे की हालत में नीचे गिरने से ही उसकी मौत हुई होगी।