फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनाैर में सड़क किनारे पड़ा मिला मादा गुलदार शव, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 02 Sep 2024 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर में गुलदार के शव पड़े होने की सूचना मिली ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । उधर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टि वन विभाग गुलदार की मौत दुर्घटना में होना मान रहा है।
विज्ञापन
गुलदार का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर के गजरौला शिव में सोमवार को एक गुलदार मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। गुलदार के मृत पड़े होने की खबर गांव में आज की तरह फैल गई। खबर मिलते ही गांव के लोग गुलदार को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार के शव को उठाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


सोमवार को बिजनौर-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर सवेरे लगभग सात बजे मदसूदनपुर नंद उर्फ झलरा के सामने रोड किनारे एक मादा गुलदार का शव पड़ा मिला। जैसे ही गुलदार के शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को लगी गुलदार को देखने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: बागपत में थाने में रखे पटाखों में विस्फोट, गिरी दीवार, बिजनाैर में गुलदार का शव मिला
विज्ञापन


मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर भी अपने-अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर गुलदार को देखने लगे। गांव के प्रधान गुलशेर ने गुलदार क शव सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी शव को उठाकर अपने साथ ले गए। बताया गया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से गुलदार की मौत हुई है । शव जगह-जगह घिसने व चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें