फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नुमाइश में उमड़ रही भीड़, खरीदारी और खानपान को लेकर उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बिजनौर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में शनिवार की शाम ढलते ही भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने मेले में घूम कर घर और रसोई की जरूरत का सामान खरीदा। वहीं, बच्चे खिलौना ट्रेन और झूलों में सवार होकर आनंद लेते नजर आए।
नुमाइश में झूलों में झूलने के लिए महिलाओं बच्चों और युवाओं की भीड़ लगी रही। मौत के कुएं में कार चालक और बाइक चालकों के रोमांचक प्रदर्शन को देखकर दर्शक हैरत में पड़ गए। इसके अलावा पहली बार फिश वाटर टनल भी नुमाइश में लगी हुई है। फिश वाटर टनल से गुजरकर दर्शकों ने मछलियों की अलग-अलग वैरायटी को बहुत करीब से देखा। लोग मछलियों के साथ सेल्फी लेने में मशगूल रहे। बच्चों और महिलाओं ने मेले में चाट पकौड़ी का आनंद लिया। हलवा पराठा और डोसा एवं अन्य फास्ट फूड खाने के लिए महिलाएं और बच्चे लालायित नजर आए। बच्चों ने खेल खिलौने खरीद कर मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिलाएं भी शृंगार का सामान खरीदते हुए देखी गई। मेले में सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप ने नुमाइश मैदान के बाहर तैनात रहकर सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें