फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: हाईस्कूल टॉपर तरुण बनना चाहता है आईएएस, अक्षरा बनना चाहती हैं इंजीनियर

Sat, 18 Jun 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने खुलकर अपनी प्लानिंग के बारे में बताया। हाईस्कूल के टॉपर तरुण आईएएस बनना चाहते हैं तो इंटरमीडिएट की अक्षरा इंजीनियर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में टॉपर छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में यूपी बोर्ड का परीक्षाफल हाईस्कूल का 88.81 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 87.09 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में जीजीआईसी झालू की छात्रा अलीना परवीन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर के छात्र तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर का ताज पहना है। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर की छात्रा अक्षरा कौशिक 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं। हाईस्कूल और इंटर परीक्षाफल में छात्राओं ने बाजी मारी है। 

विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय है। बोर्ड परीक्षा 131 केंद्रों पर हुई। बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल के 46645 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से परीक्षा में 43803 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 38902 छात्र-छात्राएं पास हुए। इंटर में 41833 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 39726 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 34598 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षाफल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अधिग्रहित विषयों में विशेष योग्यता अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल के दोनों टॉपर्स के सभी विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक है। इंटर के जिला टॉपर ने विषय में विशेष योग्यता प्राप्त की है। छात्र विषय में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर विशेष योग्यता श्रेणी में आता है।

यह है परीक्षाफल का गणित
हाईस्कूल

कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 46645
पंजीकृत छात्र-    24602 
पंजीकृत छात्राएं- 22043
कुल परीक्षा में शामिल- 43803 
शामिल छात्र-22690
शामिल छात्राएं -21113
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 38902
उत्तीर्ण छात्र      -19056
उत्तीर्ण छात्राएं   -19846

इंटरमीडिएट
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 41833
पंजीकृत छात्र -              21931 
पंजीकृत छात्राएं -         19902 
कुल परीक्षा में शामिल-  39726
शामिल छात्र-              20572
शामिल छात्राएं-          19154
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 34598
उत्तीर्ण छात्र-             16895
उत्तीर्ण छात्राएं-         17703

सभी विषय में विशेष योग्यता अंक
हाईस्कूल परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू की अलीना परवीन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर का तरुण कुमार संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने हैं। दोनों के सभी छह विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। सभी विषयों में विशेष योग्यता है। इंटर की टॉपर अक्षरा की सभी पांच विषय में विशेष योग्यता अंक हैं। अंग्रेजी व हिंदी विषय को छोड़कर बाकी हर विषय में 90 से अधिक अंक हैं।

विज्ञापन

एक ही कॉलेज ने दिए हाईस्कूल और इंटर में टॉपर 
बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लिए शनिवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा। इस कॉलेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जनपद की टॉपर लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षरा कौशिक ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो इसी कॉलेज की छात्रा कंचन सिंह ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र तरुण कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी कॉलेज के छात्र विशाल कुमार ने 93.83 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा छात्रा निशा रानी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से कॉलेज व परिवार में खुशी का माहौल है।

आईएएस बनना चाहता है तरुण कुमार
नहटौर के बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र तरुण कुमार छोटे किसान परिवार से संबंध रखता है। गांव लल्लावाला के तरुण कुमार ने बताया कि उसके पिता का वर्ष 2016 में देहांत हो गया था। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। बिना किसी कोचिंग के उसने अपनी पढ़ाई की है। प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक उसने टाइम टेबल के साथ पढ़ाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। पिता के देहांत के बाद उसकी मां पूनम देवी व दोनों भाई बहन का पूरा सहयोग मिला है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहता है। तरुण कुमार के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज स्टाफ व परिवार वालों ने उसे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

तरुण ने हिन्दी में 95 व अंग्रेजी में 90, गणित में 98, विज्ञान 95, समाजिक विज्ञान 92, कला में 94 प्रतिशत अंक के साथ उसने 600 में से कुल 564 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सेना में अधिकारी बनना चाहता है विशाल 
बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विशाल कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गांव लक्खूवाला निवासी राजबहादुर के पुत्र विशाल कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसके पिता एक किराना की दुकान करते है। विशाल ने बताया कि नियमित पढ़ाई करके उसने विषयवार अध्ययन किया। सभी विषयों को उसने पढ़ाई में महत्व दिया। उसका सपना एनडीए में जाकर देश सेवा का है।

हिन्दी में 93, अंग्रेजी मे 90, गणित में97, साईस में 94, समाजिक विज्ञान मे 90 व कला में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसने 600 में से 563 अंक के साथ 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है अक्षरा
छात्रा अक्षरा कौशिक हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा की रहने वाली है। वह नहटौर के बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा है। अक्षरा के पिता का निधन वर्ष 2013 में हो चुका है। उसकी मां उमा कौशिक ने होम ट्यूशन पढ़ाकर अक्षरा को पढ़ाया है। दो भाई बहनों में वह छोटी है। उसने सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई करके सफलता प्राप्त की है। उसका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। अक्षरा ने गणित-विज्ञान वर्ग से परीक्षा पास की है।

अक्षरा कौशिक ने सामान्य हिंदी मे 87, अंग्रेजी में 75, गणित में 96, भौतिक विज्ञान में 93, रसायन विज्ञान में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसने 500 में से कुल 448 अंक प्राप्त किए है।

आईएएस बनना चाहती है कंचन सिंह
कंचन सिंह हल्दौर क्षेत्र के गांव सुलालखेड़ी निवासी कुलदीप सिंह की पुत्री है। वह एक किसान परिवार से है। कंचन ने बताया कि समयानुसार उसने सभी विषय को महत्व देकर पढ़ाई की है। उसकी सफलता में पूरे परिवार व शिक्षकों का पूरा सहयोग है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है।

कंचन ने सामान्य हिन्दी में 82, अंग्रेजी मे 85, गणित मे 88, भौतिक विज्ञान में 93, रसायन विज्ञान मे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 500 में से 442 अंक प्राप्त किए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें