फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल, इंटर में 219 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के तहत जनपद के परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षार्थियों का कहना था कि कंप्यूटर व नागरिक शास्त्र विषय का प्रश्नपत्र तैयारी के पाठ्यक्रम के अनुरूप आया था। प्रश्न आसान होने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल विषय कंप्यूटर की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 1001 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 983 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के वोकेशनल विषयों की परीक्षा भी संपन्न हुई। इसमें 806 परीक्षार्थियों में से 767 उपस्थित रहे और 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट विषय नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 4213 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4051 उपस्थित रहे तथा 162 अनुपस्थित पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि समस्त परीक्षाएं शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें