फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच सदस्य गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों को दिया था अंजाम

Mon, 11 Dec 2023 06:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटने व वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। पिछले तीन महीने में अकेले थाना कोतवाली देहात में चोर गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात पुलिस के अनुसार, किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकापुरी निवासी मदनपाल सिंह की मोटरसाइकिल 13 अक्तूबर को कोतवाली देहात से चोरी हो गई थी। नौ नवंबर को बिजनौर कोतवाली के मोहल्ला चाहशीरी निवासी इंतजार को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बदमाश ग्राम बरूकी के निकट उससे ई-रिक्शा लूटकर ले गए थे। 17 नवंबर को लालसराय नगीना निवासी शहाबुद्दीन की ई-रिक्शा को भी बदमाशों ने चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट लिया था।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को सोमवार को वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दिलबहार उर्फ टिल्लू निवासी नयागांव थाना कांठ जनपद मुरादाबाद, आबिद निवासी मोहल्ला बैरमनगर थाना नहटोर, साबिर खान निवासी मोहल्ला मौलवियन नहटौर, नायाब निवासी ग्राम सुजातपुर टीकर थाना नूरपुर, सलमान निवासी ग्राम कुंडा खुर्द थाना नूरपुर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पांच ई रिक्शा, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, चार नाजायज चाकू, एक पत्ता नशीली गोली बरामद की। पकड़े गए बदमाशों पर विभिन्न स्थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वाहन चोर गिरोह को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह, सर्विसलेंस प्रभारी, अजीत रोरिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश चंद, विनोद कुमार पांडे, परविंदर सिंह, सौरभ, दीपक आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें