फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: यूपी एटीएस ने बिजनौर में छापा मारकर पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Wed, 22 Sep 2021 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश एटीएस टीम और आर्मी इंटेलिजेंस ने बिजनौर में छापेमारी करते हुए पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है। हाल ही में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नाई की दुकान पर काम करने वाले जावेद को पुलिस ने आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एटीएस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस को एक पिस्टल भी बरामद हुई है। 
 
विज्ञापन
UP ATS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में यूपी एटीएस ने छापेमारी करते हुए कोतवाली देहात क्षेत्र से एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एटीएस बरेली व मुरादाबाद की टीम और सैन्य सुरक्षा जांच एजेंसी बंद कमरे में दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को इस मामले से दूर रखा गया है। बताया गया कि आरोपी पुत्र के पास एटीएस को एक पिस्टल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसर उत्तर प्रदेश एटीएस टीम और आर्मी इंटेलिजेंस ने कोतवाली देहात के गांव डहरी में छापेमारी करते हुए पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिनसे एटीएस बरेली की टीम बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात में कई स्थानों पर छापेमारी की। जिसके बाद टीम ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी एटीएस का खुलासा: धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, बहरीन से ट्रस्ट को मिले डेढ़ करोड़ रुपये
विज्ञापन


नाई की दुकान पर काम करता है परवेज का भाई
बताया गया कि ग्राम नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी परवेज व उसके पिता सलमानी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार परवेज का भाई जावेद जम्मू कश्मीर में नाई की दुकान पर काम करता है, जो असलाह के साथ पकड़ा गया है। फिलहाल थाना कोतवाली देहात में परवेज से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


श्रीनगर में आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप
दरअसल, परवेज के भाई जावेद को पुलिस ने श्रीनगर में आतंकवादियों को हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। परवेज के पिता ने कबूल किया है कि उसने मुजफ्फरनगर से हथियार लेकर कश्मीर में सप्लाई किए हैं। एटीएस की टीम को छापेमारी के दौरान जावेद के कमरे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। फिलहाल जांच एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें