फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बिजनौर में शादी से चंद दिन पहले दो सगी बहनों को अपहरण, दूसरे वर्ग के युवक पर आरोप

Sat, 08 May 2021 09:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- 20 मई को दोनों का जाना था लग्न, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
- दूसरे वर्ग के युवक पर आरोप, युवतियों की तलाश में जुटी पुलिस 
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र में दो बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। नगर के एक मोहल्ले की अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों का अपहरण हो गया। परिजनों के अनुसार दोनों का 20 मई को लग्न जाना था।

विज्ञापन


नगर के ही एक मोहल्ला निवासी दूसरे वर्ग के युवक पर दोनों बहनों को ले जाने का आरोप है। घटना से हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा है। हिंदू संगठनों और परिजनों ने शीघ्र ही दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवतियों की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी दो सगी बहनें अपने विवाह की तैयारी के सिलसिले में घर से बाजार के लिए कहकर निकलीं थीं। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार पूर्णतया बंद है। जब दोनों बहनें शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवतियों का कुछ भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनों को मोहल्ला हसनपुरा निवासी जीशान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों बहनें जीशान से मोबाइल पर बातें करती थीं। 

युवतियों के भाई की ओर से थाना किरतपुर में जीशान एवं एक अन्य युवक के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों बहनें शिक्षित और बालिग हैं। एक की आयु 21 वर्ष और दूसरी की आयु 23 वर्ष बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि पुलिस युवतियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी होगा, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें