फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में कांशीराम कॉलोनी के 75 आवासों पर अवैध कब्जा, आवंटन में गड़बड़ की भी आशंका, कराए जाएंगे खाली

Tue, 08 Sep 2026 10:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: सदर तहसील के पास कांशीराम कॉलोनी के 20 ब्लॉकों में 240 आवासों की जांच शिकायत मिलने पर की गई। डूडा, प्रशासन और नगरपालिका की जांच में पता चला कि जिन लोगों को आवंटन हुआ था, वो यहां थे ही नहीं। 75 आवासों में कोई और लोग रहते मिले। 
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में जांच करती प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबों के लिए बने आवासों में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, जबकि मूल आवंटी अपने निजी आवास में रहते हैं। इसका खुलासा मंगलवार को डूडा, प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त जांच में हुआ। सदर तहसील के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी के 20 ब्लॉकों में 240 आवासों की जांच की गई। इनमें से 75 आवासों में अवैध रूप से लोग रहते हुए मिले। अब प्रशासन इन आवासों को खाली कराने की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन

 

कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कांशीराम कॉलोनी में आवास आवंटित किए गए थे। आवास आवंटन की लगातार शिकायत हो रही थी। इसके बाद मंगलवार को डूडा, नगर पालिका और तहसील की संयुक्त टीम ने कॉलोनी में आवंटन की जांच की। 
 

जांच में सामने आया कि आवंटित तमाम आवासों में अवैध रूप से लोग रह रहे हैं। कुछ में किराएदार रह रहे हैं तो कुछ लोग दूसरों से आवास खरीदकर अवैध रूप से रह रहे हैं। वहीं, जांच के दौरान कुछ आवास कई साल से बंद पड़े नजर आए। जो आवास बंद थे, उनको कुछ लोगों ने जबरन अपने कब्जे में ले रखा है।

जांच में डूडा मैनेजर पीके सैनी, राजस्व निरीक्षक सुभाष कुमार, लेखपाल महेंद्र पाल, मुकेश पाल, जगदीश सैनी, गोपाल कुमार, नगर पालिका जेई गौरव शर्मा, सफाई इंस्पेक्टर गोविंद चौधरी, लाइट इंचार्ज निपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
 

इससे ज्यादा अवैध रूप से रहने वाले लोगों की संख्या
कांशीराम कॉलोनी के आवंटी अपने-अपने पुराने पैतृक मकानों में निवास कर रहे हैं। जबकि उन्होंने किराए पर कांशीराम कॉलोनी का आवास दे दिया। जांच में ये भी सामने आया कि अवैध रूप से रहने वाले लोगों की संख्या 75 से भी अधिक है। साथ ही कुछ लोगों ने अपने-अपने पैतृक और निजी खरीदे गए प्लॉट पर प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ लिया है। जबकि शहरी योजना में दोबारा लाभ नहीं मिल सकता है।

 

ये बोले अधिकारी
कांशीराम कॉलोनी में आवंटियों के स्थान पर अवैध रूप से लोगों के रहने की कई शिकायत प्राप्त हुईं। इसी को लेकर टीम ने जांच की। जांच में 75 से ज्यादा लोग अवैध रूप रहते मिले हैं। अभी जांच चल रही है, अवैध रूप से रहने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। 
- पीके सैनी, मैनेजर डूडा, बिजनौर
 
विज्ञापन

-- कांशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वालों की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट मेरे पास नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद इन आवासों से कब्जे हटवाकर पात्र लोगों को आवंटित किए जाएंगे। 
-जसजीत कौर, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें