बिजनौर में कोतवाली देहात से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद छात्रा की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर सहारन निवासी तनुष्का (17) पुत्री रिंकू जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। तनुष्का मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कस्बा कोतवाली देहात में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। जैसे ही वह गांव गौसपुर तिराहा केकेटी पॉइंट पर पहुंची तो पीछे से तेज गति से जा रही अमरोहा डिपो की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके बाद छात्रा के ऊपर बस का पहिया उतर गया। छात्रा को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी