फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक से शादियों में आएगी रौनक, खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। केंद्र सरकार ने अनलॉक के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके बाद लड़के-लड़कियों की शादी की तैयारियों में लगे परिवारों को राहत मिलेगी। अब पहले से ज्यादा मेहमानों को शादी में न्यौता दिया जा सकता है। इसके साथ ही 15 अक्तूबर के बाद व्यवस्थित तरीके से स्कूल खोलने को भी हरी झंडी दी गई है। हालांकि अभी अभिभावक घरों में ही बच्चों को रखने में भलाई मान रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अब धार्मिक आयोजनों को भी छोटे रूप में करने पर हरी झंडी दी गई है। नवरात्र शुरू होने वाले हैं। इस समय जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजते हैं। धार्मिक कार्यक्रम कर रोजी-रोटी चलाने वाले परिवारों को इससे राहत मिलेगी। बंगाली समाज के अनिल कुमार बताते हैं कि बंगाली समाज के बच्चे जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम करते हैं। वहीं 15 अक्तूबर के बाद आधी सीटों पर सिनेमा हॉल में फिल्मों के प्रदर्शन को भी हरी झंडी दी गई है। सिने प्रेमियों में इसे लेकर खुशी है। शॉपर्स प्राइड मॉल के मैनेजर केडी सिंह का कहना है कि सरकार की गाइड लाइन को देखा जा रहा है। अगर बाकी जगह सिनेमा हॉल चलेंगे तो एसआरएस को भी चलाया जाएगा। सबसे बड़ी राहत शादी की तैयारियों में लगे परिवारों को मिली है। अब तक शादी में केवल 100 मेहमानों को बुलाने की अनुमति थी, अब इसे बढ़ाकर 200 किया गया है। शादी की तैयारी में लगे जो परिवार मेहमानों की सूची बनाने में कंजूसी कर रहे थे, वे अब सूची में और नाम जोड़ सकते हैं। मेहमान बढ़ेंगे तो शादी के कार्यक्रम में और खर्च होंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
15 अक्तूबर के बाद व्यवस्थित तरीके से स्कूल खोलने को भी हरी झंडी दी गई है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति जरूरी होगी। हालांकि इसे लेकर अभिभावकों के मन में संदेह है। वे अभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जाटान निवासी संजीव कुमार का कहना है कि इस साल पढ़ाई व्यवस्थित रूप से स्कूलों में नहीं हो पाएगी। वह और उनकी पत्नी अपने बेटे को घर में ही पढ़ा रहे हैं। अभी उनका बच्चे को स्कूल भेजने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें