फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम कार्यालय में अटकी अंडरपास निर्माण की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री ने एक साल पहले अंडरपास निर्माण कराने को दिया था आदेश
विज्ञापन

कई बार सर्वे होने के बाद भी अधर में लटका कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर। धामपुर में नहटौर और जैतरा रेलवे फाटक पर एक साल के बाद भी अंडरपास निर्माण कार्य चालू नहीं हो सका है। जबकि रेल विभाग की ओर से कई बार सर्वे कार्य पूरा किया जा सका है। यह स्थिति तब है जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से एक साल पहले दोनों फाटकों पर अंडर पास का निर्माण कराने का आदेश दिया गया था। डीएम कार्यालय में फाइल अनुमति के लिए अटकी है।
गौरतलब है कि दोनों फाटकों पर अंडरपास ना हो पाने के कारण लोगों का भारी जाम लगा रहता है। जब फाटक बंद होता है तो अप और डाउन दोनों ओर से कई गाड़ियां गुजरती है। आदित्य कुमार चौहान , मास्टर ओम प्रकाश शर्मा ,गजेंद्र सिंह राजपालसिंह, महेंद्र सिंह, विवेक कुमार ,महावीर सिंह, राजेंद्र चौहान आदि का कहना है कि अब तक अंडरपास निर्माण का कार्य चालू हो जाना चाहिए था। अभी तक कार्य धरातल पर न उतरने से लोगों में असंतोष है। लोगों से रेल विभाग से जल्द निर्माण कार्य चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, एडीईएन नजीबाबाद दिनेश कुमार शर्मा का कहना है कि रेल विभाग की ओर से अंडरपास बनाने के लिए डीएम को परमिशन के लिए फाइल को भेजा जा चुका है। मगर, अभी तक डीएम की ओर से रेल विभाग को परमिशन जारी नहीं की गई है। परमिशन के जारी होेने के बाद रेल विभाग की ओर से टेंडर निकलेगा। टेंडर के निकलने के बाद ही विभाग की ओर से निर्माण कार्य होना संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें