फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा के आदेश पर भी नहीं जागे अफसर

Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नमामि गंगे योजना के तहत महात्मा विदुर की कुटी को सजाने-संवारने के साथ बैराज व बालावाली गंगा घाट बनाने के साथ जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। इसके बाद भी विदुर कुटी पर अब तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती की हुंकार के बाद भी अफसर नहीं जागे हैं।
विज्ञापन


नमामि गंगे योजना के लिए करीब पांच करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने दिए हैं। काम करने का जिम्मा आरकेएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। योजना के तहत चेजिंग रूम, ऑफिस, पेयजल की व्यवस्था, स्वागत द्वार बनाने का काम होना है। इसके अलावा गांवों का गंगा में आने वाला प्रदूषित पानी भी रोका जाना है। विदुर कुटी पर दो गंगा घाट बनेंगे। तीन करोड़ 80 लाख की लागत से श्मशान घाट भी बनाया जाना है। 20 जनवरी 2017 से कंपनी को काम शुरू करना था, पर छह माह बाद भी धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

पांच जून को गंगा बैराज आई उमा भारती ने खुले मंच से महात्मा विदुर की कुटी पर घाट व अन्य काम होने के बारे में अफसरों से जानकारी मांगी तो सभी के हाथ-पांव फूल गए। निर्माण कंपनी के अफसर भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उमा भारती ने रात में ही विदुर कुटी जाकर वहां के काम देखने की जिद पकड़ ली। इससे हकबकाए अफसरों ने काफी मान-मनौव्वल के बाद उमा भारती को विदुर कुटी न जाने के लिए मनाया। उमा भारती ने इसके बाद एलान कर दिया कि उनकी अगली गंगा यात्रा बैराज से शुरू होगी। इसे वे दो-तीन दिन में शुरू करेंगी। इसके बाद भी निर्माण कंपनी के अफसरों के साथ जिले के आला अफसर नहीं जागे हैं।
विज्ञापन


अफसरों को इसबएात का भी डर नहीं है कि कभी भी उमा भारती विदुर कुटी आकर निर्माण कार्योें को देख सकती हैं। नमामि  गंगे योजना के तहत गंगा बैराज          पर एक करोड़ 70 लाख की लागत से लाल पत्थर से गंगा घाट बनाने, प्रकाश व्यवस्था आदि काम होने हैं। बैराज घाट पर पत्थर लगा दिए गए हैं। अन्य निर्माण भी चल रहा है। बालावाली में गंगा पर चार करोड़ की लागत से घाट बनाने के साथ प्रार्थना हॉल, लकड़ियों के लिए स्टोर रूम, भगवान शिव की मूर्ति, राख रखने के लिए कमरा बनाए जाने हैं। यहां भी अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें