अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम जगतराज।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम जगतराज ने योग दिवस की तैयारी के संदर्भ में बैठक ली। बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी योग दिवस की तैयारियों में कोई कोताही न बरतें। अपने स्तर पर तैयारियों को पूरी तरह अमली जामा पहनाएं। उन्होंने विकास भवन में 21 जून को होने वाले योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कहा कि अधिकारी राजस्व वसूली के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी मदन सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेंद्र राम, डीएफओ आदि मौजूद रहे।