स्योहारा । गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर घटना के 13 दिन बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि परिजनों के संग आए ग्राम प्रधान को पुलिस ने धमकाया। पीड़ता कक्षा छह की छात्रा है।
शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने स्योहारा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही एक शादीशुदा युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर गांव में ही अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां दोनों युवकों ने कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फोटो और वीडियो प्रसारित होने पर मामला उजागर हुआ। आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज हो सकी।
वर्जन
पीड़िता के गांव के ही रहने वाले रितिन कुमार और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर