फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bijnor: हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, दावत खाकर लौट रहे थे घर

Fri, 17 Jun 2022 01:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

दावत खाकर अपने घर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में चांदपुर-धनौरा मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार की देर रात में चांदपुर से दावत खाकर पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर अपने-अपने गांव सुन्दरा व मुन्दरा जा रहे थे। वहीं चांदपुर धनौरा रोड पर गांव दरबाडा बागडपुर के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव मुन्दरा निवासी शारिक और गांव सुन्दरा निवासी अफजाल की मौत हो गई।  

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक पर सवार गांव मुन्दरा निवासी आसिफ व गांव सुन्दरा निवासी सरफराज व सादाब गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया है। उधर, दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें