फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक प्रचार कर रहीं दो महिलाओं को पकड़ा

विज्ञापन
राजा का ताजपुर के ग्राम रवाना में ईसाई मिशन का प्रचार व सतसंग के मामले में ग्रामीणों से जानकारी ल? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
धार्मिक प्रचार कर रहीं दो महिलाओं को पकड़ा
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)। गांव रवाना में एक परिवार में ईसाई धर्म का प्रचार व सत्संग करती दो महिलाओं को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पकड़कर पुलिस को सौंपा। जिसमें पुलिस को आता देख काफी महिलाएं फरार हो गई। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव रवाना निवासी रामनाथ सैनी के घर पर दोपहर को कुछ महिलाएं सत्संग के माध्यम से धार्मिक पुस्तक पढ़ रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। परिजनों के मुताबिक रामनाथ का परिवार लगभग एक वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना चुका है। बुधवार दोपहर उसका परिवार व गांव की कुछ महिलाएं धार्मिक पुस्तक के माध्यम से सत्संग कर रही थीं। तभी हिंदू जागरण मंच के प्रमोद कुमार, परवेंद्र कुमार, मोहित कुमार, सतीश कुमार, विपिन कुमार आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कुछ महिलाएं उन्हें देखकर भाग गई और कुछ कार्यकर्ताओं से भिड़ गईं। कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बेस व स्योहारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जितेंद्र बेस व थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नगीना निवासी ऊषा देवी और रवाना निवासी ओमवती को हिरासत में ले लिया। अन्य लोग वहां से भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक इस परिवार को नगीना निवासी ऊषा देवी पत्नी प्रेम सिंह ने ही ईसाई मिशन से जोड़ा है। परिवार की महिलाओं ने बताया कि हमारे दो बच्चे काफी बीमार रहते थे, काफी इलाज कराया परंतु ठीक नहीं हुए। जब ऊषा देवी ने उन्हें एक धार्मिक पुस्तक दी और उसे प्रतिदिन पढ़ने के लिए कहा। जिससे उसके बच्चे स्वस्थ हो गए। तभी से वह ईसाई धर्म को मानने लगी। थाना प्रभारी का कहना है कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें