फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में दिखा गुलदार का जोड़ा, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में दिखा गुलदार का जोड़ा, दहशत में लोग
विज्ञापन

छाछरी मोड़। बुधवार को छाछरी टीप के जंगल में नर व मादा गुलदार का जोड़ा देखे जाने से लोग भयभीत हैं।
इस समय खेती का कार्य अधिक होने के चलते लोग अपनी जान पर खेलकर खेतों में काम करने को मजबूर हैं। लेकिन गुलदार का जोड़ा दिखाई देने से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि गुलदार छाछरी टीप के जंगल में टीकम सिंह के खेत के पास पीपल के पेड़ पर रह रहा है। गौशाला समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह एवं समाजसेवी रवि ढाका एडवोकेट ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। लोगों ने शीघ्र ही गुदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुलदार इससे पूर्व ग्राम चक गढ़ी, फतेहपुर, छोइया नंगली, झाल, उलेढा माढी, ननुपुरा में गुलदार कई पशुओं को निवाला बना चुका है। जंगलों में कई जगह पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका। तीन वर्ष पूर्व गुलदार के शावकों को झाल में एक कुएं से निकाला गया था। लेकिन कहीं मादा गुलदार ग्रामीणों को नुकसान नहीं पहुंचा दे बाद में उन्हें वहीं झाल के जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं वही गुलदार तो बड़े नहीं हो गए हैं। इसका भय भी ग्रामीणों को रात दिन सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें