फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की गई जान, पांच घायल

Sat, 16 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहटौर/बिजनौर। साइकिल से घर जा रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा दो सड़क दुर्घटनाओं ने पांच युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर,  बिजनौर  में  हल्दौर मार्ग पर गोलबाग के निकट ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जलपुरा निवासी संतोष कुमार 42 वर्ष गांव फुलसंदा स्थित आरा मशीन पर मजदूरी का कार्य करता है। वह मजदूरी के साइकिल से घर वापस लौट रहा था।

जब वह मशीन से कुछ दूरी पर नहटौर कोतवाली मार्ग पर पहुंचा, पीछे से बाइक से आए  सैदपुर निवासी मोहम्मद जफर उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा नहटौर के मोहल्ला झील कॉलोनी निवासी जयदीप व टीनू बाइक से ताजपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह नूरपुर मार्ग स्थित बलदेवता के निकट पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

वहीं नूरपुर मार्ग पर चकमोड़ के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मोहल्ला धर्मशाला निवासी शेर सिंह, अजय, राजकुमार घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अजय की हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया।       

उधर, बिजनौर  में  हल्दौर मार्ग पर गोलबाग के निकट ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी दयाराम सिंह (65) बृहस्पतिवार शाम ट्रैक्टर से झालू गए थे। देर रात वह ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। हल्दौर मार्ग पर गोलबाग के पास सामने से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

बस की टक्कर से सीमेंट से भरा ट्रक पलटा
रेहड़। बस स्टैंड पर रोडवेज बस की टक्कर से सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। जिससे एक घंटे तक हाईवे बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखंड से एक ट्रेलर ट्रक सीमेंट भरकर काशीपुर जा रहा था। जैसे ही वह रेहड़ बस स्टैंड के करीब पहुंचा सामने से आ रही रामनगर डिपो की बस से टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर शाहिद पुत्र रसीद निवासी सहारनपुर ने बताया कि ट्रक टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं पास में खड़ा विद्युत पोल भी टूट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक में भरा सीमेंट सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें