हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव रेहरा के रास्तों पर बैरिकेटिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा क्षेत्र के दो गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों गांवों के साथ एक किलोमीटर का एरिया सील करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवकों के परिजनों को जांच कराकर आइसोलेशन केंद्र भिजवा दिया।
गांव रेहरा और नसीरपुर शेख में अलग- अलग दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक 18 वर्षीय और दूसरा 20 वर्षीय युवक शामिल है। वह दोनों देबवंद के मदरसे में पढ़ते थे। पुलिस ने दोनों को क्षेत्र के अन्य सात छात्रों सहित क्वारंटीन के लिए 14 मार्च को स्वाहेड़ी भेजा था। रविवार रात दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दस नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप, महिला और दो मासूम बच्चे भी शामिल
इसकी सूचना पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश श्रीवास्तव और तहसीलदार चांदपुर पुलिस बल के साथ दोनों गांवों में पहुंचे। गांव रेहरा में छह प्वाइंट और नसीरपुर शेख में पांच प्वाइंट बनाकर रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया है।
एसडीएम घनश्याम वर्मा का कहना है कि दोनों गांवों में लॉकडाउन का पूरा पालन कराया जाएगा। अब जरूरतमंदों को डोर टू डोर राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/