फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39वें व्यापारी दिवस पर दो केंद्रीय मंत्रियों ने किया व्यापारियों को संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
39वें व्यापारी दिवस पर दो केंद्रीय मंत्रियों ने किया व्यापारियों को संबोधित
विज्ञापन

स्योहारा। भारतीय राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के 39वें व्यापारी दिवस पर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी और वाणिज्य एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल बैठक के जरिए व्यापारियों को संबोधित किया। बैठक में स्योहारा के व्यापारी नेता अरुण वर्मा भी मौजूद रहे।
सोमवार को आयोजित व्यापारी दिवस की वर्चुअल बैठक के पहले सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस समय देश कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है। ऐसे में व्यवसाय का तरीका एवं माहौल बदल गया है। व्यापारी वर्ग को माहौल के हिसाब से व्यापार में बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। वर्तमान में राजस्व कम हुआ है। व्यापारी समाज एकजुट होकर चलें तो इस संकटकाल से निकलने में कामयाबी मिलेगी। व्यापारी वर्ग को नेक नीयत के साथ डटकर खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों का रोजी-रोटी के लिए गांव से शहरों को पलायन करना चिंता का विषय है। स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर इसे रोका जा सकता है। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों को सरकार ने दस लाख रुपये तक का ऋण तीन दिनों में देने का लक्ष्य तय कर रखा है। सब्जी, ऑटो, किराना के साथ अन्य छोटे एवं कुटीर उद्योगों को ऋण देने के नियमों को सरलीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार को सरल व सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार लाइसेंसों को आजीवन करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। देश की 90 प्रतिशत आबादी स्वदेशी के पक्ष में है। सरकार भी इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। मोबाइल, टेलीविजन, टायर आदि उत्पादों को भारत सरकार बढ़ावा दे रही है। हर साल दस लाख करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सामान आयात होता है। आयात कम कर हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने दोनों मंत्रियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने व्यापार मंडल की ओर से विदेशी सामान विशेषकर चीन के उत्पादों के आयात का विरोध करते हुए सरकार के सामने व्यापारियों की मांगे रखी। बैठक का संचालन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने किया। कार्यक्रम में बिजनौर की तरह से प्रदेश संयुक्त महामंत्री स्योहारा के अरुण वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें