फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर शहीद सरदार भगत सिंह स्मारक परिसर में रास्ता खोले जाने के विरोध में हंगाम? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन

चांदपुर। बिजनौर बाईपास रोड पर कोतवाली के निकट स्थित शहीद सरदार भगत सिंह स्मारक परिसर में रास्ता खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विरोध में एक पक्ष के लोग शहीद स्मारक स्थल पर धरने पर बैठ गए। स्मारक परिसर की ओर रास्ते के लिए लगाए गए दरवाजे हटवाने पर शांत हुई। प्रशासन ने दोनों पक्षों से 20 मार्च तक दस्तावेज दिखाने को कहा है।
विज्ञापन

चांदपुर में बिजनौर बाईपास रोड पर पूर्व में शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल के लिए जमीन का पट्टा हुुआ था, जिस पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। शिव मंदिर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व में स्मारक स्थल परिसर में धर्मशाला व भगत सिंह के नाम से स्कूल भी संचालित था। काफी समय से स्थल पर विवाद चल रहा है। स्मारक स्थल के पीछे की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे एक पक्ष द्वारा स्मारक परिसर की ओर रास्ता खोलने पर स्मारक स्थल से जुड़े पक्ष ने इसका विरोध किया। हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। सूचना मिलने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित, थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दोनों पक्षों को समझाते हुए जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा। स्मारक परिसर में रास्ता खोले जाने के विरोध में धरने पर बैठ गए। स्मारक परिसर की ओर रास्ते के लिए लगाए गए दरवाजे हटवाने पर महिलाएं शांत हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को 20 मार्च को अपने अपने दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है।

चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर शहीद सरदार भगत सिंह स्मारक परिसर में रास्ता खोलने के लिए लगाए गेट।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें