चांदपुर में दो लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। जिले में दो और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। दोनों नए मरीज चांदपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से एक मोहल्ला कायस्थान और दूसरा इसी क्षेत्र के गांव सैंद्वार का निवासी है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 259 हो गई है। इनमें से 203 ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की इससे मौत भी हुई है। वर्तमान में 51 एक्टिव पॉजिटिव केस हो गई है।
शनिवार को जिले से कुुल 417 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए। आज कुल 74 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से दो पॉजिटिव और 72 नेगेटिव निकले। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 259 हो गई है। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी और 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 51 हो गई है। अब तक जिले से कुल 8726 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से करीब 7478 लोग नेगेटिव आए हैं। वर्तमान में लंबित रिपोर्ट की संख्या 989 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को मिले नए मरीजों में एक चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 20 वर्षीय युवक और दूसरा लगभग 46 साल का व्यक्ति गांव सैंद्वार का रहने वाला है। दोनों मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।