फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

Wed, 06 Jan 2021 11:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिजनौर में नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बेकाबू डंपर ने चीनी मिल के निकट कोटद्वार से मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। किसान सहकारी चीनी मिल के निकट आंबेडकर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मुकेश और 30 वर्षीय पप्पू कोटद्वार से मजदूरी करके लौटे थे। 

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढे़ सात बजे दोनों पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आए बेकाबू डंपर ने दोनों युवकों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार, ये रही हत्या की बड़ी वजह
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई राजेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस डंपर की तलाश में जुटी है। उधर, घटना के बाद युवकों के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों की ओर से भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें