ग्रामीणों के अनुसार शिवचरण सिंह, उसकी पत्नी सुदेशना, पुत्रवधू प्रियंका, गांव का ही अमित, समर सिंह, सुमरी, माया, सुमित, आरती, रानी, देशराज आदि ग्रामीण करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। गांव वालों का आरोप है कि गांव में कोई स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया। इससे गांव में तेजी से बुखार फैल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में काफी गंदगी है। पानी का ठहराव है, निकासी का कोई साधन नहीं है। कई बार प्रधान से कहने के बावजूद पानी की निकासी के पर्याप्त व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान छोटे सिंह ने बताया कि गांव में पानी की निकासी का साधन नहीं हैं। नाला निर्माण कराने के बाद ही निकासी की उचित व्यवस्था हो पाएगी। इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
बुखार से किशोरी व युवती की भी हो चुकी है मौत
इससे पूर्व क्षेत्र के गांव सरकड़ा खेड़ी में एक युवती और नगर के मोहल्ला भुड्डी में एक किशोरी की जानलेवा बुखार से मौत हो चुकी है। सरकडा खेड़ी में युवती की बुखार से मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अगले ही दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर की ओर से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण आए दिन जानलेवा बुखार लोगों की जिंदगियां लील रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/