राजा का ताजपुर/जलालाबाद में बुखार का प्रकोप झेल रहे गांव रवाना में बुखार से एक और महिला की मौत हो गई। गांव में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है।
रवाना निवासी हबीवन खातून को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए थे, जहां बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक गांव में 22 लोगों की मौत बुखार के कारण हो चुकी है। सैकड़ों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। गंभीर रूप से बीमार कई लोग दिल्ली व मुरादाबाद में उपचार करा रहे हैं। उधर, राजा का ताजपुर में भी धीरे-धीरे बुखार पैर पसार रहा है। कस्बे में बुखार के कारण पांच मौत हो चुकी हैं, जबकि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।
उधर, जलालाबाद के मुहल्ला कचहरी सराय निवासी महमूद की पत्नी तहमीना (55) का जलालाबाद में प्राइवेट चिकित्सक से उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम तहमीना की मृत्यु हो गई।