फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए दो और अस्पताल आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए दो और अस्पताल आरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विवेक कॉलेज और पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल के लिए आरक्षित किया है। अफसरों के अनुसार दोनों को 100-100 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इनमें ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहेगी।
जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। ऐसे में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजों को भर्ती करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन कोविड हॉस्पिटल और उनमें बेड आदि पर्याप्त संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। हालांकि फिलहाल जिले की स्थिति काफी बेहतर है। यहां पर पर्याप्त संख्या में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता है, लेकिन आगामी परिस्थितियों से निपटने और जिला प्रशासन ने एल-1 श्रेणी के कोविड हॉस्पिटल बनाने के लिए पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल और विवेक कॉलेज का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में एल-2 श्रेणी का 100 बेड वाला कोविड हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। इनमें से दस बेड पर ऑक्सीजन लगी है, जबकि चार वेंटिलेटर की सुविधा भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। विवेक कॉलेज के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन रहेगी, जबकि पुलकित मेमोरियल में हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की उपलब्धता भी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें