फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव केस
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में दो और मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कुल 45 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 38 मरीजों ने कोरोना को हराया है, जबकि चांदपुर के एक निजी चिकित्सक की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को संक्रमित मिले दोनों मरीज नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा में पॉजिटिव आए मरीज के साथ 11 मई को मुंबई से आए थे। दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद कोविड-19 हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।
मंगलवार को जिले में कुल 27 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, इनमें से दो पॉजिटिव और 25 नेगेटिव निकले हैं। सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को संक्रमित निकले दोनों व्यक्ति नजीबाबाद के मोहल्ला रामपुरा निवासी संक्रमित पाए गए व्यक्ति के साथ 11 मई को मुंबई से घर आए थे। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दोनों को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में क्वारंटीन कराया था और इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आई कुल 27 जांच रिपोर्ट में से इनके कोरना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। इन दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित एल-1 हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। साथ ही इनके अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित निकले दोनों व्यक्तियों के परिजनों के सैंपल जांच के लिए नोएडा की प्रयोगशाला में भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल 45 लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 38 लोगों ने कोरोना से जंग जीती भी है, जबकि चांदपुर निवासी एक निजी चिकित्सक की मौत भी हुई है। इन दोनों केसों को मिलाकर वर्तमान में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या छह रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें