फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद बिजनौर में बुखार से दो और बच्चों नेे दम तोड़ा

Mon, 10 Oct 2016 04:05 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले में  जानलेवा बुखार की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। गांव में बढ़ते बुखार के प्रकोप से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नांगल क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी सुरेश के छह वर्षीय पुत्र रवि को अचानक बुखार आया। उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार देर रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उधर, रायपुर सादात क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवाला निवासी हरिशचंद के 14 वर्षीय पुत्र बॉबी को तेज बुखार हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल ले  गए, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों   में कोहराम मच गया। क्षेत्र में बुखार के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत  का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में चिकित्सकों की टीम भेजने की प्रशासन  एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें