फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोकशी के दो और आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा । पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। अकबरपुर तिगरी के जंगल में नौ दिन पूर्व हुई गोकशी के मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर तिगरी के जंगल में किसान बकालू के यूकेलिप्टस के खेत से पुलिस ने सात मई को मृत गोवंश, सेंट्रो कार तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए थे लेकिन गोकशी में शामिल गोकश वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद गांव लदुपुरा के राजवीर तथा उसके पुत्र मनोज को नौ मई को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। ये दोनों आरोपी गोकशों तक संरक्षित पशु पहुंचाने का काम करते थे। इनके बाद गांव सब्दलपुर के शातिर आरोपी बाबू कुरैशी को 11 मई की रात मुठभेड़ में दबोच लिया था।
शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने फुरकान तथा शाहिद निवासी ग्राम राजुपुर बहमन थाना चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ देशदीपक चांदपुर ने बताया कि शाहिद पर चांदपुर थाना में गोकशी समेत सात तथा फुरकान पर असलाह बनाकर बेचने, बलवा, गोकशी एवं मुठभेड़ के चार मुकदमे दर्ज हैं। शाहिद हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें