फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak Case : एसटीएफ की टीम ने दो और आरोपी दबोचे, अभी कई और रडार पर

Fri, 16 Sep 2022 11:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

STF की टीम ने उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में दो और आरोपियों को दबोचा है। टीम की जांच में यह बड़ी बात सामने आई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक क्षेत्र से छह आरोपियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। बताया गया कि ये सभी आरोपी प्रकरण के मास्टरमाइंड केंद्रपाल व ललितराज के नजदीकी हैं। अभी कई आरोपी रडार पर है।

विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अफजलगढ़ थाने के गांव आलमपुर निवासी विकास और लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस मालिक राजेश चौहान का भाई संजीव शामिल है। बताया गया कि प्रिंटिंग प्रेस मालिक राजेश चौहान धामपुर के एक व्यक्ति का करीबी रिश्तेदार है। आरोपी संजीव कुमार गाजियाबाद में रह रहा है, लेकिन उसका पुश्तैनी घर ठाकुरद्वारा में है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों ने आरोप को स्वीकार किया है। आरोपी संजीव चौहान आयोग की तकनीकी मदद और प्रिटिंग व्यवस्था देखने वाली कंपनी के मालिक राजेश चौहान का भाई है, जबकि आलमपुर निवासी विकास कुमार पेपर लीक मामले में केंद्रपाल के निकट रहा है। विकास की भूमिका धामपुर नकल सेंटर पर लाए अभ्यर्थियों की मदद करने में भी सामने आई है। बताया गया कि इस प्रकरण में अब तक 39 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: रात में शूटर को घर में सुलाया, सुबह हाथ में थमाई पिस्टल, बोली- बच न जाए पति, कातिलों ने उगला पूरा सच

विज्ञापन

पूछताछ में कई और के नाम आए सामने
एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से हुई पूछताछ में अभी कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पूरे मामले पर ईडी की नजर है। बताया जाता है कि इस प्रकरण में आरोपी हाकम सिंह सहित कई आरोपियों की संपत्तियों की बाबत कई चरण में जांच शुरू कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें

ईडी की पूछताछ में भी हाकम सिंह रावत ने स्वीकार किया है कि वह पांच दिसंबर 2021 को दो दर्जन अभ्यर्थियों को पेपर लीक कराने के लिए दो वाहनों में लेकर धामपुर गया था। सूत्रों का कहना है कि राजेश चौहान की दो कंपनियों का टर्नओवर करीब 111 करोड़ है। आरोपी की पत्नी के नाम पर नोएडा में फ्लैट, सीतापुर में बेनामी संपत्ति, लखनऊ में आलीशान कोठी, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कई बीघा खेती की भूमि आदि शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें