फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जेई की मां से कुंडल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के जेई की मां के कुंडल लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गैंगस्टर भी शामिल है।
विज्ञापन

नई बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम राजो देवी अपने घेर में गाय का दूध निकाल रही थी। तभी दूध लेने के बहाने घेर में घुसे एक बदमाश ने राजो देवी के कुंडल लूट झपट लिए थे जबकि दूसरा आरोपी बाहर बाइक पर बैठा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंची और सहारनपुर के थाना कुतुबपुर शेर की नदीम कालोनी निवासी यूसुफ और नजीबाबाद के जाफ्तागंज निवासी फिरोज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए आरोपी फिरोज पर के आठ केस दर्ज हैं जोकि गैंगस्टर भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें