फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में नवविवाहिता सहित दो की मौत

Thu, 14 Mar 2019 11:53 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में दो अलग-अलग हादसों में नवविवाहिता सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मुरादाबाद मार्ग पर अनियंत्रित स्विफ्ट कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। वहीं, स्योहारा मार्ग    पर आरआर पब्लिक स्कूल के     पास एंबुलेंस किसी वाहन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाने के गांव सेह निवासी प्रिंस सेना में जवान है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। 27 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को वह स्विफ्ट डिजायर कार से पत्नी खुशबू को बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। सुबह करीब छह बजे उसकी कार मुरादाबाद मार्ग पर गांव मंडैयो के पास सड़क किनारे पंक्चर हुई खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार की एक साइड क्षतिग्रस्त हो गई और पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने   खुशबू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने     प्रिंस के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज  कर खुशबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
वहीं, दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे स्योहारा रोड पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। बस्ती जनपद के गांव मलकनिया निवासी मुन्ना उर्फ पोली (30) मेरठ के शक्ति विहार में रहकर मेरठ मेडिकल कॉलेज में निजी ऐंबुलेंस चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह वह मेडिकल कॉलेज से मरीज लेकर स्योहारा क्षेत्र के किसी गांव आया था। वहां से लौटते समय उसकी एंबुलेंस को स्योहारा मार्ग पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर रखवाया और उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मुन्ना के भतीजे आशीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कोतवाली देहात में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी माया देवी अपने बेटे रविंद्र के साथ बाइक से घर जा रही थी। कोतवाली-नगीना मार्ग स्थित गागन नदी के पास पहुंचने पर कार और बाइक आपस में टकरा गई। इससे मां-बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक से टकराकर भाई-बहन घायल
मंडावर में मोहल्ला काजीयान निवासी इरशाद का बेटा नौशाद (11) तथा पुत्री अर्शी (6) कस्बे के सद्देबहार मदरसे में पढ़ते हैं। परिजनों के अनुसार नौशाद कक्षा पांच और अर्शी कक्षा तीन में पढ़ते हैं। भाई-बहन छुट्टी होने पर मदरसे से वापस जाते समय रास्ते में बाइक से टकरा गए। इससे   दोनों घायल हो गए। इसी दौरान लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। परिजनों के आने पर बाइक सवार युवक ने माफी मांगी तो परिजनों   ने उसे छोड़ दिया। दोनों भाई-बहनों को एक निजी चिकित्सक के     यहां पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें