फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो की मौत

Sun, 12 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में ट्रक और मैजिक की टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात कोतवाली शहर के मोहल्ला कस्सावान निवासी नदीम (25) धामपुर से  मैजिक से बैठकर अपने घर वापस आ रहा था। विवेक कॉलेज के पास  मैजिक और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से नदीम के परिवार में कोहराम मच गया। 
वहीं, हादसे में मरे एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  परिजनों ने बताया कि नदीम की करीब ढाई साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक साल की बच्ची भी है। वह मैजिक चलाता था। 
विज्ञापन

वह शुक्रवार को अखबार डालने अपनी गाड़ी से नहीं गया था, बल्कि किसी प्राइवेट सवारी से गया। घर वापस आते वक्त यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरे एक युवक की पहचान मोहल्ला कस्सावान निवासी नदीम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दूसरे मृतक युवक की शनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस शनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें