फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2017 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के भाई गगन सोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, गगन आज सुबह वोट डालने के लिए अपने गांव फरीदपुर गया था। वोट डालने के 10 मिनट बाद जब वह फिर से मतदान केंद्र पर पहुंचा तो पुलिस को शक हो गया और उसी दौरान पुलिस ने उसकी चेकिंग की तो उसके पास से पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बताया गया क‌ि वह मतदान केंद्र के पास पिस्टल लेकर घूम रहा था उसी दौरान पुलिस को खबर लगी और पुलिस ने उसे हिरासत में ले ल‌िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें