फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्चे समेत दो की मौत

Thu, 26 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। गांव गोपालपुर निवासी मनोज बुधवार सुबह भैंसा बुग्गी से परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिए बालावाली घाट जा रहा था।
विज्ञापन


बालावाली गांव में प्राइमरी स्कूल के पास रास्ते में ढलान पर बुग्गी उतर रही थी। इस दौरान बुग्गी के पीछे एक ट्रैक्टर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढलान पर ट्रैक्टर उतारते समय चालक से सही तरीके से ब्रेक नहीं लगे और बुग्गी से टक्कर हो गई।

मनोज का तीन साल का बेटा अनुज परिजनों के साथ बुग्गी पर बैठा था। टक्कर लगने पर अनुज, उसकी मां नीशा और दादी सुमित्रा नीचे गिर गए।

अनुज ट्रैक्टर के बंपर से टकराया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल लाते समय अनुज की रास्ते में मौत हो गई। मां और दादी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक गांव भागूवाला निवासी जीशान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि जीशान गांव बालावाली के एक रिश्तेदार की जमीन जोतने के लिए आया था। उधर, एसओ मंडावर सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है।

दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक दो दुकानों में घुसा

बिजनौर। गंगा मेले में प्रदर्शनी लगाकर लौट रहे युवक की बुखारा के पास विदुर कुटी रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक दो दुकानों में जा घुसा।

क्षेत्र के गांव नसीरी निवासी 26 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह बिजनौर में स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी में मैकेनिक था। एजेंसी की ओर से अर्जुन ने विदुर कुटी गंगा मेले में प्रदर्शनी लगाई।

बुधवार सुबह प्रदर्शनी खत्म कर वह एक अन्य कर्मचारी छोटू के साथ ट्रैक्टर से लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग ट्रैक्टर पर थे। विदुर कुटी रोड स्थित बुखारा में सामने से आ रहे ट्रक की अर्जुन के ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर ओमप्रकाश सैनी की दुकानों में जा घुसा।

दुकानों के आगे बना बरामदा भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर को क्रेन से हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें