खतौली के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाले नगीना के युवक सहजी अनवर का फाइल फोटो।
बिजनौर। ईद मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर नगीना आ रहे दो युवकों शहजी (20) व सलीम (22) की खतौली में जानसठ रोड के रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर नगीना आ गए।
बिजनौर के नगीना के मोहल्ला मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी शहजी दिल्ली में डॉक्टरी से संबंधित कोर्स कर रहा था, उसका साथी सलीम दिल्ली में पलंबर का कार्य करता था। दोनों रविवार रात में बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने घर जाने के लिए चले थे। उनके साथ नगीना के ही रहने चार अन्य दोस्त भी दो अन्य बाइकों पर चल रहे थे।
शहजी और सलीम आगे थे, जबकि अन्य चारों साथी पीछे रह गए थे। खतौली में करीब दो बजे जानसठ मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पीछे से अन्य युवक जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें दोनों युवक सड़क पर घायल पड़े मिले।
सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में अन्य युवकों ने उनके परिजनों को सूचना दी। सुबह के समय पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। गण्यमान्य लोगों के कहने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। ईद के पर्व पर दो युवकों की मौत से परिजन गमगीन है।
खतौली के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाले नगीना के युवक सहजी अनवर का फाइल फोटो।