फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: परिवारों पर टूटा कहर, ट्रक की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, घर का इकलौता चिराग था दीपेश

Thu, 11 Jan 2024 07:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Accident News : बिजनौर में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। बताया गया कि दीपेश घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के झालू में बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गोलबाग के पास ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव बिसाठ निवासी दीपेश उर्फ दीपू (24) पुत्र नरेंद्र सिंह अपने साथी हल्दौर निवासी निकुंज (25) पुत्र राकेश लाला के साथ बिजनौर किसी काम से गया था। शाम के वक्त बिजनौर से लौटते हुए दोनों बाइक सवार गोलबाग के निकट स्थित कृष्णा कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दीपेश इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से घर का चिराग ही बुझ गया। ऐसे में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और ट्रक को भी पकड़ लिया। दोनों युवकों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें