रेलवे ट्रैक के नट बोल्ट खोलने के आरोप में दो गिरफ्तार
धामपुर। रेलवे पुलिस ने नगीना थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी रोहन और बबलू को रेलवे ट्रैक का बोल्ट खोलने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया है। घटना 26 जून की बताई गई है।
पुलिस के अनुसार इन दोनों लोगों ने नशे की हालत में पुरैनी गांव के पास में रेलवे ट्रैक के नट बोल्ट खोल दिए थे। जिसके कारण यह गाड़ी काफी देर तक खड़ी होने से लेट हो गई थी। कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान किया है। उधर, धामपुर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नूरपुर मार्ग पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की दूसरे दिन भी शनाख्त नहीं हो पाई है अब फोटो के आधार पर शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। संवाद