फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिसकर्मियों से राइफल छीनने के दो दोषियों को दस-दस साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
29 दिसंबर 2021 की रात भूतपुरी तिराहे पर पुलिसकर्मियों से छीनी गई थी राइफल
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के रहने वाले है दोनों दोषी
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत केस में सजा दिलाने के लिए की गई मजबूत पैरवी




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भूतपुरी तिराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए सरकारी राइफल छिनने के केस में कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाई है।
29 दिसंबर 2021 की रात दो अज्ञात आरोपी पिकेट भूतपुरी तिराहे पर डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए सरकारी राइफल छीनकर ले गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ अफजलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस वारदात की वीडियो भी बना ली गई थी। पुलिस की छानबीन में रहमान पुत्र जीशान निवासी मोहल्ला अल्ली खां थाना काशीपुर और हैदर पुत्र सरताज निवासी नई बस्ती विजयनगर, थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने रहमान पुत्र जिशान को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से राइफल बरामद की गई थी। हैदर पुत्र सरताज को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस में पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल की ओर से कोर्ट में मजबूत पैरवी की गई। इसके चलते न्यायालय एडीजे नगीना मनमोहन सिंह ने अभियुक्त रहमान और हैदर को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया। रहमान को 55 हजार रुपये के अर्थदंड और हैदर को 65 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें