बिजनौर: नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक।
- फोटो : NAZIBABAD
ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर घायल
नजीबाबाद। आयरन फैक्टरी के लिए पाउडर लेकर कोटद्वार जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक और हेल्पर घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान से कोटद्वार स्थित आयरन फैक्टरी में पाउडर लेकर जा रहा एक ट्रक शनिवार की देर रात नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर जाफरा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से अचानक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से चालक कन्हैया कोगंभीर चोटें आईं, जबकि हेल्पर ओमप्रकाश के मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने चालक और हेल्पर को सरकारी अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया।