फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

बरूकी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। ग्राम शादीपुर में विनीत मौर्य के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि गत तीन वर्षों से न तो गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी हुई है, न ही गन्ना किसानों का समय पर भुगतान मिल पा रहा है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा कर रही है लेकिन किसानों की आमदनी बढ़ने के बजाय घट गई है। वर्तमान में प्रशासन से जनता परेशान है। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर किसानों ने शीघ्र गन्ना भुगतान तथा विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। इस दौरान जिला महासचिव सुनील प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल सिंह, विनीत मौर्य, अतर सिंह, सुशील मौर्य, ऋषि पाल सिंह, मेराजुद्दीन, विजेंद्र सिंह, पुनीत चौधरी, धारा सिंह, शैंकी चौधरी, कुलतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें