फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने सौंपी आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी

विज्ञापन
नूरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने दी आवास योजना के पात्रों को चाबी
विज्ञापन

नूरपुर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
बुधवार को ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी को छत व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। चार वर्षों में लाखों लोगों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना में प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन व सौभाग्य योजना में फ्री में बिजली का कनेक्शन दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मकान की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर आवास उनके सुपुर्द किए। खंड विकास अधिकारी दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक में वर्ष 2020-21 में 450 से अधिक लोगों को आवास का लाभ मिला है, जिसमे सौ से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, राजीव त्यागी, सुनील सैनी, धर्मेंद्र जोशी, हरभजन, अमन, प्रणय मनु गुप्ता थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें