फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। लक्सर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 26 से 29 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन रद्द किया है, जबकि कई ट्रेनें नजीबाबाद स्टेशन से संचालित होंगी।
लक्सर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो रहा है, जिस कारण नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की कई ट्रेेनें प्रभावित रहेंगी। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद सुधीर कुमार ने नजीबाबाद स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों को प्रभावित ट्रेनों की जानकारी दी है। देहरादून से काठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी एक्सप्रेस 02091 और 02092, दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली 04041 मसूरी स्पेशल एक्सप्रेस 26 से 29 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी। जबलपुर से हरिद्वार के बीच चलने वाली दोनों दिशा की साप्ताहिक ट्रेन 02191 अप और 02192 डाउन 28 अक्तूबर को रद्द की गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने न्यू ऋषिकेश और देहरादून तक चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन लक्सर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नजीबाबाद रेलवे स्टेशन तक सीमित रखा है। मुजफ्फरपुर से देहरादून तक जाने वाली 05001 अप 26 अक्तूबर को, गोरखपुर से देहरादून जाने वाली 05005 अप राप्ती गंगा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को, देहरादून से गोरखपुर जाने वाली 05006 डाउन 26 और 28 अक्तूबर को, प्रयागराज से न्यू ऋषिकेश के बीच संचालित 04229 अप और 04230 डाउन 27 और 29 अक्तूबर को, सूबेदारगंज से देहरादून के बीच संचालित 04113 अप व 04114 डाउन 26 और 28 अक्तूबर को लक्सर इंटरलॉकिंग के कारण नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।
सीएमआई नजीबाबाद आरके सिंह ने बताया कि काठगोदाम से देहरादून के बीच संचालित 04125 अप 28 अक्तूबर को और 04126 डाउन 27 और 29 अक्तूबर को नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित रखी गई है। इनके अतिरिक्त वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस 04265 अप और 04266 डाउन का संचालन 27 से 30 अक्तूबर तक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन तक सीमित किया गया है। यह ट्रेन मुरादाबाद से देहरादून के बीच इन तिथियों में संचालित नहीं होगी।
रेलवे हावड़ा से न्यू ऋषिकेश के बीच संचालित 03009 अप 26 से 29 अक्तूबर बरेली स्टेशन तक सीमित रखी गई है। जबकि 03010 डाउन को 27 से 30 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

................................................
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का रूट किया परिवर्तित
नजीबाबाद। लखनऊ-चंडीगढ़ के वाया मौज्जमपुर नारायण, बिजनौर संचालित 05011 और 05012 ट्रेन का मार्ग 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक परिवर्तित किया गया है। इस दौरान दोनों दिशा की ट्रेन बिजनौर न आकर मुरादाबाद से हापुड़-मेरठ होकर सहारनपुर स्टेशन से संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें