नजीबाबाद के ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र पर प्रमाण पत्र लेती प्रशिक्षणार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
कौशल विकास योजना में 31 ने लिया प्रशिक्षण
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित एमएमजीआरवाई योजना के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण सत्र समाप्त होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र अकबरपुर चौगावा में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य सोम प्रकाश के निर्देशन में 10 दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद रामपुर, गौतमबुद्घ नगर, बागपत, हापुड़, संभल, अमरोहा, मेरठ और बिजनौर के 31 प्रशिक्षणार्थियों को एमएमजीआरवाई और पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि जोगेंद्र शर्मा, प्राचार्या सोमप्रकाश ने ट्रेनर नदीम खां, वीपी सिंह, संजय सैनी, मीनू अग्रवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर रामकुमार, रोहित कुमार, एनएन शर्मा, विशाल कुमार उपस्थित रहे।