फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार का आतंक जारी, कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है। बृहस्पतिवार की रात गुलदार गांव शेरपुर में घुसकर कुत्ते को उठाकर ले गया। गांव सराय आलम में गुुलदार के गांव में दिखाई देने से ग्रामवासियों में दहशत है। ग्रामवासियों ने वन विभाग अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव शेरपुर में बृहस्पतिवार रात गुलदार घुस आया। गुलदार गांव से कुत्ते का उठा ले गया। ग्रामवासियों के आग जलाने और शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान सुशील कुमार के नेतृत्व में ग्रामवासियों आबिद, मोनू, अनीस अहमद, शौकत अली, यामीन, रईस अहमद, तौफीक ने लाठी-डंडे लेकर गांव के नजदीक गन्ने के खेत में तलाश की, पर नहीं गुलदार नहीं मिला। खेत में गुलदार द्वारा निवाला बनाए गए कुत्ते के अवशेष मिले। आक्रोशित ग्रामवासियों ने गुलदार न पकड़े जाने पर वन विभाग कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

उधर, गांव सराय आलम में ग्रामीण रामपाल व रफीक अहमद के घर के आंगन में गुलदार दिखाई देने से ग्रामवासियों ने शोर मचाया। गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामवासियों अवनीश, रूपेश, रोहित, बिट्टू, अचल आदि ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को ग्रामवासियों ने गुलदार के पांव के निशान भी दिखाए। ग्रामवासियों ने गांव के नजदीक पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के नजदीक के खेतों को खाली कराने की सलाह
नजीबाबाद। राजगढ़ वन क्षेत्र के रेंजर विजेंद्र मलिक का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने और उससे सुरक्षा के आवश्यक कदम उठा रहा है। ग्रामवासियों को भी गुलदार से सुरक्षा के टिप्स देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने गांव के नजदीक गन्ने के खेतों को खाली कराने की ग्रामवासियों को सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें